मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे
भोले बाबा जी की आँखों के तारे
प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
तेरी काया कंचन कंचन,
किरणों का है जिसमे बसेरा।
तेरी सूंड सुंडाली मूरत,
तेरी आँखों मे खुशियों का डेरा ।
तेरी महिमा अपरम्पार,
तुझको पूजे ये संसार ।
प्रभु अमृत रस बरसा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
प्रभु भजन तुम्हारे गाएं,
सबसे पहले हम तुमको मनाएं ।
धुप दीपो की ज्योति जलाएं,
मन मंदिर मे झांकी सजाएं ।
मेरे भोले भगवान,
दे दो भक्ति का दान ।
प्रभु नैया पार लगा जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
मेरे विधन विनाशक देवा,
सबसे पहले करें तेरी सेवा ।
सारे जग मे आनंद छाया,
बोलो जय जय गजानंद देवा ।
बाजे सुर और ताल,
तेरा गुण गाये संसार ।
घुंघरू की खनक खनक जाना, आ जाना ।
॥ मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे ॥
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हे,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,
है अधूरे मेरे काज सब आप बिन,
पुरे करने प्रभु आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
हे गजानन बुद्धि के दाता हो तुम,
अपने भक्तो के भाग्य विधाता हो तुम,
फिर सोया विनायक मेरा भाग्य क्यों,
भाग्य मेरा जगाने को आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
शंकर के सुवन गौरा लाला हो तुम,
अपने भक्तो पे रहते कृपाला हो तुम,
ये मेरा मन यूँ तुम बिन बहकता है क्यों,
बरसाने कृपा आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
संग में लेके आओ वीणावादिनी,
जिसकी शक्ति से निकले मेरी रागिनी,
साथ में लाओ लक्ष्मीजी गजगामिनी,
रिद्धि सिद्धि भी ले आप आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये,
है अधूरे मेरे काज सब आप बिन,
पुरे करने प्रभु आज आ जाइये,
सबसे पहले गजानन मनाया तुम्हें,
तेरा सुमिरण करे आज आ जाइये ॥
पहले तुम्हें मनाऊं ,
गौरी के लाला ।
गंगा जी से जल भर लाऊं
गंगा जी से जल भर लाऊं
पहले तुम्हे मैं चढाऊं
गौरी के लाला।
पहले चन्दन मैं ले आई
पहले चन्दन मैं ले आई
तुमको तिलक लगाऊं ,
गौरी के लाला।
पीला पिताम्बर मैं ले आई
पीला पिताम्बर मैं ले आई
पहले तुम्हे पहनाऊं ,
गौरी के लाला।
लड्डू मोदक मैं ले आई
पीला पिताम्बर मैं ले आई
पहले भोग लगाऊं ,
गौरी के लाला।
भक्त जनों के काज संवारो
भक्त जनों के काज संवारो
पहले तुम्हे मनाऊं ,
गौरी के लाला।
पहले तुम्हें मनाऊं ,
गौरी के लाला ।
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से,
आने से तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से…..
मेरी बगिया देवा सूनी पड़ी हैं,
मेरी बगिया ने खिल जाएं फूल,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से….
मेरी गलियां देवा सूनी पड़ी हैं,
मेरी गलियों में मच जाए धूम,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से…..
मेरा अंगना देवा सूना पड़ा है,
मेरे अंगना में आए बहार,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से…..
मेरा मंदिर देवा सूना पड़ा है,
मेरे मंदिर में जल जाए ज्योत,
गजानन तेरे आने से,
मेरे बन जाएं बिगड़े काम,
गजानन तेरे आने से…..
गणपति जी गणेश नू मनाइये,
सारे काम रास होणगे,
हर काम नाल पहला ही धियाइये,
सारे काम रास होणगे,
गणपति जी गणेश नू ध्याइये,
सारे काम रास होणगे,
सारे काम रास होणगे ॥
गौरा माँ दा मान है गणपत,
शिव जी दा वरदान है गणपत,
पेहला लड्डूवा दा भोग लगाइये,
सारे काम रास होणगे,
गणपति जी गणेश नू ध्याइये,
सारे काम रास होणगे ॥
गणपति वरगा देव ना दूजा,
सबतो पहले होणदि पूजा,
गजमुख जी गुण सारे गाइये,
सारे काम रास होणगे,
गणपति जी गणेश नू मनाईये,
सारे काम रास होणगे ॥
चमका मारे सोहणा वेशे,
कुण्डला वाले काले केशे,
धूल मत्थे नाल चरणा दी लाइये,
सारे काम रास होणगे,
गणपति जी गणेश नू मनाईये,
सारे काम रास होणगे ॥
गणपति जी गणेश नू मनाइये,
सारे काम रास होणगे,
हर काम नाल पहला ही धियाइये,
सारे काम रास होणगे,
गणपति जी गणेश नू ध्याइये,
सारे काम रास होणगे,
सारे काम रास होणगे ॥
गणपति गणेश को, उमा पति महेश को , मेरा प्रणाम है जी, मेरा प्रणाम है जी
अंजनी के पूत को, श्री राम जी के दूत को , मेरा प्रणाम है जी, मेरा प्रणाम है जी
कृष्ण कन्हैया को, बलराम जी के भैया को , मेरा प्रणाम है जी, मेरा प्रणाम है जी
सीतापति राम को मुकित के धाम को , मेरा प्रणाम है जी, मेरा प्रणाम है जी
मेरे भोलेनाथ को मेरे जटाधारी को , मेरा प्रणाम है जी, मेरा प्रणाम है जी
दुर्ग भवानी को अण्टभुजी महारानी को , मेरा प्रणाम है जी, मेरा प्रणाम है जी
सतगुरु महाराज को, भकतो के सरताज को , मेरा प्रणाम है जी, मेरा प्रणाम है जी
